ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 12 दिसम्बर को

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य में ईद-ए-मिलाद पर सार्वजनिक अवकाश अब 12 दिसम्बर को रहेगा। पूर्व में यह अवकाश 13 दिसम्बर को दिया जा रहा था। सामान्य प्रशासन विभाग से अवकाश तिथि के संबंध में गुरुवार को मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया। आदेश मे कहा गया है कि ईद-ए-मिलाद (मिलादुन्नवी) के पर्व के लिए 13 दिसम्बर के स्थान पर 12 दिसम्बर 2016 को अवकाश की घोषणा की गई हैं, इसलिएराज्य शासन ने मंगलवार 13 दिसम्बर की जगह पर सोमवार 12 दिसम्बर को ईद-ए-मिलाद (मिलादुन्नवी)  के पर्व  के लिए सार्वजनिक सामान्य अवकाश घोषित करता है। आदेश की प्रतियां शासन के समस्त विभाग, राजस्व मंडल, बिलासपुर सहित समस्त विभागाघ्यक्ष, संभागायुक्त और सभी कलेक्टरों को भेजी गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close