डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स

Shri Mi
2 Min Read

debit-cards_650x400_51477047564नई दिल्ली।2,000 रुपये तक का कोई समान की खरीदी आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं तो अब इस पर आपको सर्विस टैक्स नहीं देना होगा। कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की यह एक प्रोत्साहनपूर्ण और इन माध्यमों का उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है।अभी तक आप इन ट्रांजैक्शन पर 15 फीसदी टैक्स पे करते रहे हैं सरकार द्वारा की गई नई घोषणा गुरुवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         पीएम नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद सरकार ने यह बार बार तमाम बयानों में कहा है कि वह काले धन को हतोत्साहित करने के लिए कैशलेस इकॉनमी यानी नकदीरहित लेन-देन की ओर देश को ले जाना चाहती है।सरकार द्वारा किया गया यह ऐलान इसी कड़ी में एक कदम है।

                                         नोटबंदी के बाद नकदी संकट को देखते हुए सरकार यह पहले ही ऐलान कर चुकी थी कि 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड के प्रयोग पर सेवा शुल्क नहीं लगेगा। कैशलेस इकॉनमी के लिए प्रयासरत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट जैसे पेटीएम से भुगतान की सीमा भी बढ़ा दी है। ई वॉलेट से पेमेंट की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए की जा चुकी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close