भाजपा ने उडाया गरीबों का मजाक…संजय पर कांग्रेस का पलटवार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर— जिला कांग्रेस ने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान पर हमला किया है।मालूम हो कि एक दिन पहले संजय श्रीवास्तव ने बिलासपुर पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि भूपेश की समझ कम है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पास मुद्दा नहीं होने का आरोप भी लगाया था। आज जिला कांग्रेस ने प्रेस नोट जारी कर हुए  भाजपा नेताओं पर हमला किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     जिला कांग्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि तोता दूसरों को शिकारी के जाल में नहीं फंसने की नसीहत तो देता है लेकिन स्वयं फंस जाता है। भाजपा नेताओं की भी यही हालत है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता आरएसएस से जारी बयान को दुहराते हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के एक दिन पहले दिए गए बयान पर हमला बोलते पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला निगम नेता प्रति पक्ष शेख नाजिरुद्दीन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार,अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश सरकार नखशिख भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

                        करोड़ों के नॉन घोटला में 45 आईएएस, आईपीएस के नाम हैं। भ्रष्टाचार में शामिल अफसरों का नाम खुद मुख्यमंत्री ने विधानसभा खुलासा किया है। नोटबंदी अभियान भाजपा नेताओं का सबसे अदूरदर्शी निर्णय है। रिज़र्व बैंक में पैसा नही है। जनता परेशान है। घरबार ,खेती बाड़ी छोड़कर गरीब किसान दिन रात बैंक के सामने खड़े हैं। नोटबंदी अभियान में अब तक 74 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसे झूठलान इस बात का प्रमाण है कि भाजपा तथ्यहीन बयान बाज़ी करने में माहिर है।

                                     कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भाजपा नेता समाचारों को भी आईना दिखाने का काम कर रहे है। संजय श्रीवास्तव भाजपा के प्रवक्ता है। ताजा घटनाक्रम के बारे में जरूर निगाह रखते होंगे। लेकिन इतना तो निश्चित है कि वह बुध्दी का उपयोग नही करते हैं। इसीलिए गैर जिम्मेदराना बयान देकर बैंक की लाइन में मरने वालो का उपहास कर रहे हैं। एक तरफ तो मौत को ख़ारिज करते है। दूसरी तरफ मरने वालो के प्रति संवेदना भी जाहिर करते हैं।

        प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस नेताओं ने बताया कि दरअसल संजय श्रीवास्तव की सोच और बयानबाजी पर तरस आती है। दरअसल उनकी समझ ही बहुत कम है। उन्हें मालूम होना चाहिए कि विरोधाभासी बयान से देश और प्रदेश का तंंत्र नहीं चलता है।संजय श्रीवास्तव पहल निश्चित कर लें कि वह गरीबों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं या पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर सरकार चलाना चाहते हैं।

                                       कांग्रस नेताओं ने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल किसान के पुत्र है। गरीब दलित सर्वहारा समाज का दुःख दर्द अच्छी तरह से समझते हैं। जिस देश में 80 प्रतिशत लोग गाँव में रहते हों गरीबी, भुखमरी, बेरोज़गारी से परेशान हों क्या वहां स्वाइप मशीन लगाना संभव है। भाजपा नेता बताये कि क्या भिखारी स्वाइप मशीन लेकर घूमेगा।

close