कलेक्टर ने स्वेप कार्ड से खरीदा किराना सामान

Shri Mi
3 Min Read

korba-2cc_0कोरबा।कलेक्टर पी दयानंद ने रविवार को छुट्टी के दिन निहारिका रोड़ की एक किरानें के दुकान में जाकर शॉपिंग की और दुकानदार को अपने एटीएम के जरिये से पॉश मशीन स्वेप कार्ड से बिल का भुगतान किया।रविावार को अचानक सुबह अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने पहुंचे कलेक्टर  पी दयानंद ने जनरल स्टोर से घरेलू सामग्री की खरीदी की। लगभग आधे घंटे तक आवश्यक सामग्री खरीदने के पश्चात बिल भुगतान के समय कलेक्टर ने जब पर्स निकाला तो दुकानदार को नकदी की उम्मीद थी। इस बीच कलेक्टर ने अपना एटीएम कार्ड निकाला और पॉइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन से भुगतान की इच्छा जताई।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                  दुकान संचालक ने अपने दुकान में नकदी के साथ स्वेप कार्ड एवं अन्य डिजीटल माध्यमों से भी भुगतान की पूरी व्यवस्था होने की जानकारी दी,जिस पर कलेक्टर ने खुशी जाते हुये दुकानदार की प्रशंसा की। कलेक्टर ने दुकान संचालक मोहनलाल अग्रवाल और विकास अग्रवाल से पॉश मशीन से भुगतान एवं ग्राहकों की प्रतिक्रिया के सम्बंध में भी जानकारी ली। व्यवसायी मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि दुकान में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में पॉश मशीन का प्रतिदिन उपयोग हो रहा है। रोज कई ग्राहक आते है जो सामान खरीदने के बाद अपने एटीएम से राशि का भुगतान करते है।

                                                    व्यवसायी विकास अग्रवाल ने बताया कि डिजीटल माध्यम से लेनदेन में किसी प्रकार की कोई समस्या नही है। नगदी लेने  पर रूपये की गिनती फिर उसे सम्हाल कर रखना पड़ता था। ऑनलाइन एवं पॉस मशीन से भुगतान करने पर जो भी पैसा है सीधे खाते में चला जाता है। कलेक्टर पी दयानंद ने जिले में कैशलेस लेनदेन हेतु किये जा रहे व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुये बताया कि इससे पारदर्शी तरीके से ग्राहक एवं दुकानदारों के बीच लेन देन होगा।

                                                      अब जबकि सबकुछ डिजीटल हो रहा है ऐसे में सभी व्यवसायियों को पॉस मशीन,बार कोड,यूआईडी, तथा इंटरनेट जैसे माध्यमों को उपयोग करके लेनदेन की प्रक्रिया को आसान बनाना होगा।   कलेक्टर ने कोरबा को कैशलेस जिला बनाने की दिशा में सभी व्यवसायियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुये डिजीटल माध्यमों की ओर आगे बढ़ने की अपील की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close