भाजपा से विश्वादिनी निष्कासित…भाजपा पर छजकां का हमला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

dharam_laal_kaushukरायपुर— भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी विश्वदिनी पाण्डेय को पार्टी से निलंबित कर दिया है। धरमलाल कौशिक ने बताया कि विश्वादिनी पाण्डेय का निजी विचार हो सकता है। ऐसे विचारों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। आदिवासी समाज ही नहीं किसी भी समाज या महिला के साथ इस प्रकार के बयान का भारतीय जनता पार्टी समर्थन नहीं करती है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     विश्वादिनी पाण्डेय के निलंबन पर छजका नेता ने हा कि जब तक अच्छा बोले तो वह पार्टी का मत होता है। भाजपा की हमेशा ऐसी रणनीति रही है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि विश्वादिनी के बयान से पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। आदिवासी समाज पर दिए गए बयान उनके निजी हो सकते हैं।

                         छजकां बिलासपुर संभागीय प्रवक्ता मणिशंकर ने बताया कि सरगांव निवासी पुनऊ और उनकी पत्नी ने विश्वादिनी के खिलाफ manishankarअजाक थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। सिरगिट्टी थाने में छजकां शिकायत करेगी। मणिशंकर ने बताया कि विश्वादिनी के बयान पर आई जी विवेकानंद सिन्हा से भी बातचीत हुई हैं। उन्होने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

                                                   मालूम हो कि एक चैनल में परिचर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की मीडिया प्रभारी ने कहा था कि बस्तर और रायगढ़ की आदिवासी महिलाएं रोजी रोटी के लिए देह व्यापार करती हैं। बच्चों को भी देहव्यापार को कमाने का हथियार बनाती है। परिचर्चा में छजकां और कांग्रेस की महिला नेत्रियां भी शामिल थीं। सभी विश्वादिनी पाण्डेय के विचारों का विरोध किया है।

                        मणिशंकर ने बताया कि छजकां जोगी पार्टी विश्वादिनी पाण्डेय के खिलाफ परिवाद दायर करेगी। विश्वादिनी पाण्डेय के बयान के बाद ना केवल आदिवासी समाज बल्कि सम्पूर्ण महिला समाज को धक्का लगा है। इस प्रकार के बयानबाजी को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मणिशंकर ने भाजपा पर यू टर्न  होने का भी आरोप लगाया है।

 

close