बूथ लेवल बीजेपी वर्कर से रू-ब-रू होंगे अमित शाह

Shri Mi
3 Min Read

bjp-president-amit-shah_650x400_51423283857रायपुर।भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय  अध्यक्ष अमित शाह के रायपुर आगमन को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कैशलेस इकानामी की पीएम की कल्पना को साकार करना है जिससे काले धन के प्रयोग पर रोक लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रोग्राम विशुद्ध रूप से पार्टी के कार्यकताओं का कार्यक्रम है इसमें प्रदेश स्तर सेे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित रहना है। कौशिक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता  पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं तथा उनकी उपस्थिति आवश्यक है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री जी की सभा में ऐतिहासिक रूप से लोग उपस्थित हुए। हमें पार्टी के इस कार्यक्रम को भी सफल बना अपनी  संगठन शक्ति को पुन: प्रदर्शित करना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल जी की जन्म शताब्दी इस वर्ष मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता 15 दिन, 6 माह या एक वर्ष का समय दीनदयाल विचार विस्तार हेतु देंगे। इस विस्तार योजना से दीनदयाल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य को मजबूती मिलेगी।

                             बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिये गये संगठनात्मक कार्यों को प्रदेश भाजपा संगठन ने पूरे मनोयोग से पूर्ण किया। महा सदस्यता अभियान में पार्टी ने दिये लक्ष्य को प्राप्त किया। इसके पश्चात महा सम्पर्क अभियान में भाजपा संगठन ने नये सदस्यों तक पार्टी की रीति नीति तथा साहित्य पहुंचाने का कार्य किया है।

                        वही बैठक में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि  अभी भी हमें जनता के बीच में सतत् रूप से सरकार के कार्यों को बताना है।योजनाओं का लाभ जनता तक लगातार पहुंचाएं।आगे चुनावों में हमें फिर से जीत हासिल करनी है तथा यह हमें अपने कार्यों के दम पर ही मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा प्रदेश संगठन की शक्ति का परिचय देना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close