अपने खातों का हिसाब देंगे भाजपाई सांसद-विधायक

Shri Mi
1 Min Read

bjp1रायपुर।भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय ने गुजरात व महाराष्ट्र नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि  विपक्ष जनता के  मूड को समझे और नोटबंदी का विरोध तुरंत बंद करे। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले का खुले दिल से स्वागत कर रहा है जनता ने महाराष्ट्र एवं गुजरात में भाजपा को बंपर जीत देकर स्पष्ट कर दिया है कि सबका साथ सबका विकास में उन्हें विश्वास है और देश  भारतीय जनता पार्टी के साथ चल पड़ा है ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        महाराष्ट्र भाजपा राज्य प्रभारी सरोज पाण्डेय ने कहा कि पीएम ने भाजपा विधायक एवं सांसदों से अपने बैंक खातों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास जमा करने के लिए कहा है जो स्वागत योग्य है।पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह फैसला लेकर देश को एक संदेश दिया है कि पारदर्शिता के बिना राजनीति नहीं चलेगी। भारतीय जनता पार्टी सभी सांसद एवं विधायकों ने पीएम के इस फैसले का स्वागत किया है, इससे देश में  एक सकारात्मक संदेश जाऐगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close