नपा चाम्पा-जैजैपुर में 27 दिसंबर को चुनाव

Shri Mi
4 Min Read

cgecरायपुर। छत्तीसगढ़ में दो नगरीय निकायों में आम चुनाव, सात नगरीय निकायों के दस वार्डों के पार्षदों, एक नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए उप चुनाव, पांच ग्राम पंचायतों में आम चुनाव तथा दो जिला पंचायत सदस्यों, तीन जनपद सदस्यों, 96 सरपंचों और 481 पंचों के उप चुनाव के लिए आगामी 27 दिसम्बर को एक साथ मतदान होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन अयोग ने आज दो अलग-अलग आदेश जारी कर निर्वाचन कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। निर्वाचन कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     एक आदेश के मुताबिक दुर्ग जिले की भिलाई-चरौदा नगर पालिका तथा रायगढ़ जिले की सारंगढ़ नगर पालिका में आम चुनाव होगा। इसके साथ ही जांजगीर-चांपा जिले की नगर पालिका चांपा, कोरिया जिले की नगर पंचायत नई लेदरी, गरियाबंद जिले की नगर पंचायत फिंगेश्वर, बालोद जिले की नगर पंचायत डौण्डी तथा नगर पंचायत चिखलाकसा और सुकमा जिले की नगर पंचायत दोरनापाल के विभिन्न कुल दस वार्डो के पार्षदों एवं जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

                    निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी चुनाव की प्रक्रिया पांच दिसम्बर को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित होने के साथ ही शुरू हो जाएगी। सभी चुनाव परिणामों की घोषणा 30 दिसम्बर को की जाएगी। कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखण्ड की पांच ग्राम पंचायतों-विश्रामपुरी ‘‘अ’’, विश्रामपुरी ‘ब’, खरगांव, जिर्रापारा और बीरापारा के लिए आम चुनाव होना है। इनके अलावा बिलासपुर जिले में चार सरपंचों, 16 ग्राम पंचायत वार्ड पंचों, मुंगेली जिले में चार सरपंचों, 06 पंचों, जांजगीर-चांपा जिले में 10 सरपंचों, 27 पंचों, कोरबा जिले में दो सरपंचों, 08 पंचों, सूरजपुर जिले में तीन सरपंचों, 29 पंचों, सरगुजा जिले में दो सरपंचों, 19 पंचों, कोरिया जिले में दो सरपंचों, 15 पंचों, रायगढ़ जिले में एक सरपंच, 25 पंचों, जशपुर जिले में तीन सरपंचों, 12 पंचों, रायपुर जिले में चार सरपंचों, 16 पंचों, बलौदाबाजार जिले में एक जनपद सदस्य, 09 सरपंचों और 15 ग्राम पंचायत वार्ड पंचों के उप चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

                   गरियाबंद जिले में एक सरपंच, 19 ग्राम पंचायत वार्ड पंच, महासमुंद जिले में सात सरपंच, 18 पंच, धमतरी जिले में छह सरपंच, 09 पंच, बेमेतरा जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, दो सरपंच, 16 पंच, दुर्ग जिले में एक सरपंच, 10 पंच, बालोद जिले में आठ-आठ पंच-सरपंच, राजनांदगांव जिले 09 सरपंच, 23 पंच, कबीरधाम जिले में पांच सरपंच, 11 पंच, कोण्डागांव जिले में 11 पंच, बस्तर जिले में एक सरपंच, 05 पंच, कांकेर जिले में एक जनपद सदस्य, छह सरपंच, 142 पंच, दंतेवाड़ा जिले मेें एक जनपद सदस्य, दो सरपंच, 18 पंच तथा बीजापुर जिले एक जिला पंचायत सदस्य, एक सरपंच तथा तीन ग्राम पंचायत वार्ड पंच पद के चुनाव के लिए उप चुनाव होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close