बंद के नाम पर सियासी जमींन तलाश रही कांग्रेस-बीजेपी

Shri Mi
2 Min Read

bjp1रायपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने देश व छत्तीसगढ़ के जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज अपने आह्वान पर जनता की प्रतिक्रिया से समझ गई होगी कि जनता जनार्दन देशहित में लिए फैसले के साथ खड़ी है। जनता अपनी दिक्कतें भूलकर देशहित को सर्वोपरि रख आज देश के विपक्ष को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि नोटबंदी का फैसला सहीं है। और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कदम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

                                विधायक शर्मा ने कहा कि आज विपक्ष ने अपना पूरा दम भारत बंद करने के लिए लगाया था लेकिन देश की जनता ने जो उस अह्वान को नकारा दिया।

                         नोटबंदी ने कालाधन, हवाला रैकेट, नक्सवाद, आतंकवाद और जाली  करंसी में शामिल लोगों की कमर तोड़ दी है लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए लगातार जनता को उकसाने की कोशिश कर रही है। अब भी वक्त है राजनीति में राष्ट्रहित को ध्यान रखकर कांग्रेस फैसला ले अन्यथा भविष्य में नाम लेने वाला शायद ही बचेगा। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close