जीवनभर लडूंगा किसानों की लड़ाई…राजेन्द्र शुक्ला

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20161127135340IMG20161127134246बिलासपुर–चौथे चरण की किसान अधिकार न्याय यात्रा बोदरी से ….रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान लोगों ने पदयात्रियों का जोरदार तरीके स्वागत किया। न्याय यात्रा के पहले दिन राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस पदयात्रियों की टीम बोदरी,चकरभाटा, धमनी,कडार,सेवार,कया से होते हुए बुन्देला पहुंची। । बुन्देला में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने आमसभा को संबोधित किया। उत्साहित ग्रामीणों ने राजेन्द्र शुक्ला और कांग्रेस पदयात्री टीम का जोरदार स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              पदयात्रा से पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और मस्तूरी विधायक दीलिप लहरिया ने बोदरी में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू दुबे, बेलतरा कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर यादव,दीवाकर दुबे,मनहरण कौशिक,मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

                                         सभा को संबोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहर की ही नहीं ग्रामीण भारत की भी पार्टी है। जब तक किसानों को बोनस,धान का समर्थन मूल्य नहीं मिल जाता है। मैं चैन से नहीं बैठने वाला हूं। किसान अधिकार न्याय यात्रा के जरिए जनता को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस कल भी गरीब,मजदूर,आदिवासी,पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक और जनसामान्य के साथ थी। आज भी उनके साथ ही है। राजेन्द्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभी बहुत दूर है। इसलिए सरकार भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जैसे ही चुनाव का बिगुल बजेगा भाजपा नेता गली मोहल्लों में दिखाई देने लगेंगे। लेकिन मैं तब तक चुप नहीं बैठुंगा जब तक हमारे किसान और मजदूर भाइयों को हक नहीं मिल जाता है।

                  IMG20161127133916  राजेन्द्र ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद वादा भूलकर भाजपा सरकार ने किसानों से किया धोखा किया है। अभी तक किसानों को तीन सौ रूपए बोनस और 2100 रूपए बोनस नहीं मिला है। मनरेगा के मजदूर सालों से मजदूरी के लिए भटक रहे हैं। फसल बीमा का भुगतान नहीं किया गया है। सूखा राहत में भी किसानों के साथ सरकार ने बेइमानी की है। युवाओं की नौकरी बाहरी लोगों को बांटा जा रहा है। महंगाई अभी तक कम नहीं हुई। लेकिन ग्राम पंचायतों पर सम्पत्तिकर थोपा जा रहा है। नोटबंदी अभियान में कालाधन तो नहीं आया लेकिन आम जनता खेत खलिहान घर का काम काज छोड़कर बैंक की लम्बी लाइन में जरूर खड़ी है।

                                       राजेन्द्र ने कहा कि जनता परेशान है। सरकार चैन की नींद सो रही है। गरीबों के हक को पूंजीपतियों में उड़ाया जा रहा है। जब तक बिलासपुर और प्रदेश की जनता को हक नहीं मिलेगा। मैं किसान अधिकार न्याया यात्रा करता रहुंगा।

                    बोदरी आमसभा को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया में संबोधित किया। विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दो साल से लगातार ग्रामीणों की तकलीफ से रूबरू हो रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को हम लोगों तक भी पहुंचाते हैं। राजेन्द्र शुक्ला ने हमेशा किसानों और गरीबों की लड़ाई को लड़ा है। आज भी किसान न्याय यात्रा के जरिए सरकार से किसानों,मजदूरों,गरीबों और आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिलीप ने कहा कि किसान अधिकार न्याय यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जनता तानाशाह सरकार से परेशान है। लेकिन उन्होने सरकार के सामने नहीं झुकते हुए साल 2018 में बदला लेने का मन बना लिया है।

                                                              आम सभा के बाद राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में करीब साठ से सत्तर पदयात्रियों को बोदरी के लोगों ने स्वागत के बाद रवाना किया। राजेन्द्र शुक्ला ने बुन्देला में भी आमजनता को संबोधित किया।

Share This Article
close