जिला युवा मोर्चा को दिग्गज नेता करेंगे रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

baithak_bjp1बिलासपुर— भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले की पहली संगठनात्मक बैठक 27 नवम्बर को होगी। युवा नेताओं को प्रदेश के दिग्गज नेता रिचार्ज करेंगे। भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक निकाय मंत्री अमर अग्रवाल विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान युवा मोर्चा को राजनीतिक हुनर सिखाएंगे। कार्यक्रम में सांसद लखनलाल साहू, तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री,भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी रजनीश सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा। 27 नवम्बर सुबह 10 से 11 बजे के बीच पंजीयन कार्यक्रम,11 से 12 बजे के बीच उद्घाटन सत्र को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह संबोधित करेंगे। 12 से 1 बजे के बीच प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालेंगे। सांसद लखनलाल साहू भाजपा के आंदोलन पर विचार रखेंगे।

                      एक से दो बजे के बीच द्वितीय सत्र में संसदीय सचिव राजू क्षत्री  डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी भूपेन्द्र सवन्नी,केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देंगे। भोजनावकाश के बाद तीन से चार बजे के बीच तृतीय सत्र में किशोर राय महापौर युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना पर प्रकाश डालेंगे। 4 से पांच बजे के बीच समापन सत्र में संगठनात्मक चर्चा होगी।

                           कार्यक्रम में मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य के विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष,  मंडल महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

close