बृजेश ने भाजपा को छोड़ छजका का दामन पकड़ा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20161124124132बिलासपुर—पिछड़ा वर्ग महासभा संभाग और जिला साहू संघ के अध्यक्ष बृजेश साहू ने भाजपा को छोड़कर छजका दामन थाम लिया है। बृजेश साहू ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही साहू समाज की याद आती है। दरअसल भाजपा ने साहू समाज को वोट वैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा। सक्रिय कार्यकर्ताओं को कभी अहमियत नहीं दी गयी। लगातार उपेक्षा और शोषण से परेशान होकर मैने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       जिला साहू समाज के अध्यक्ष बृजेश साहू ने प्रेसवार्ता में बताया कि उन्होने भाजपा छोड़कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। प्रदेश का समग्र विकास केवल जोगी ही कर सकते हैं। उन्होने आज से तेरह साल पहले जो काम किया वहीं काम आज तक दिखाई दे रहा है। जोगी कार्यकर्ताओं की अहमियत को जानते हैं। भाजपा सरकार केवल और केवल फूट डालों शासन करों की नीति पर चलती है। साल 2018 में भाजपा की हार निश्चित है।

                  बृजेश साहू ने बताया कि विद्यार्थी जीवन से आज तक मैने भाजपा का झण्डा उठाया। लेकिन मुझे हर बार पार्टी नेताओं ने धोखा दिया। पिछले दो चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से काम किया। परिणाम भी अच्छे आए। चुनाव खत्म होने के बाद मुझे किनारे लगा दिया गया। साहू ने कहा कि भाजपा के लिए साहू समाज वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं है। चुनाव जीतने के बाद साहू समाज को सरकार ने भुूला दिया।

               एक सवाल के जवाब में बृजेश ने बताया कि मैंने ना तो पद पाने के लिए भाजपा छो़डा और ना ही पद के लिए छजका में प्रवेश लिया है। मैने लगन और मेहनत के साथ ना केवल साहू समाज बल्कि सभी वर्गों के लिए काम किया। बावजूद इसके भाजपा में रहते हुए मुझे कभी सम्मान नहीं मिला। बृजेश ने बताया कि 26 नवंबर को सर्व वर्ग हिताय, सर्व धर्म सुखायं, महासम्मेलन में हजारों समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी  में विधिवत सदस्यता ग्रहण करूंगा।

अनिल टाह ने दी बधाई

                           पत्रकारों से छजकां नेता अनिल टाह ने कहा कि बृजेश साहू को मैं लम्बे समय से जानता हूं। उन्होने हमेशा गरीब,किसान और मजदूरों के लिए काम किया। उन्हें भाजपा में कभी सम्मान नहीं मिला। टाह ने कहा कि यह सच है कि प्रदेश सरकार ने साहू समाज को हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। साल 2018 में प्रदेश सरकार को इसका अहसास हो जाएगा कि उनके सारे वोट बैंक अब विखर चुके हैं।

close