डॉ. रमन 22 को जांजगीर-चाम्पा में

Shri Mi
3 Min Read

DSC_1678-02रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले का दौरा करेंगे। डॉ. सिंह वहां ग्राम सकरेली खुर्द (विकासखण्ड – सक्ती) में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए लगभग 134 करोड़ 29 लाख रूपए के दस निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वे इस मौके पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 101 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

                                     सीएम दोपहर ग्राम सकरेली खुर्द पहुंचेंगे और वहां जिले के पूर्ण हो चुके पांच निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनकी लागत 39 करोड़ 73 लाख रूपए है। वे नये स्वीकृत पांच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इनके निर्माण में 94 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री इस मौके पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनके हाथों विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को दो करोड़ 34 लाख रूपए की अनुदान राशि के चेक और सामान भी वितरित किए जाएंगे।

                             मुख्यमंत्री जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें बोराई नदी पर पांच करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से विकासखण्ड सक्ती के ग्राम सिघनसरा में निर्मित एनीकट, विकासखण्ड पामगढ़ में ग्राम मेंहदी से ग्राम बुन्देला तक चार करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से निर्मित पक्की सड़क, विकासख जैजैपुर में छह करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से ग्राम दतौद से लखाली तक निर्मित पक्की सड़क भी शामिल हैं।

                            मुख्यमंत्री ग्राम सकरेली खुर्द की जनसभा के दौरान सोननदी पर ग्राम बघौद में निर्मित एनीकट का भी लोकार्पण करेंगे, जिसका निर्माण तीन करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से किया गया है। वे इसके अलावा विकासखण्ड पामगढ़ में तीन करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित कोसला-भदरा पक्की सड़क का भी लोकार्पण करेंगे।

                         साथ ही सक्ती से बासीनपाट तक दस करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से होने वाला उन्नयन कार्य और शिवनाथ नदी पर ग्राम भुईगांव के पास पैसर-लवण मार्ग में नौ करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से बनने वाला उच्च स्तरीय पुल भी शामिल है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close