निगम कर्मचारियों को फटकार..खतरे में कई निरीक्षक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
town hall 1बिलासपु— नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय के संचालक आईएएस निरंजन दास ने नगर निगम के विकास कार्यो सम्पत्तिकर वसूली और विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। आडिटोरियम के बेसमेंट समेत सभी पहलुओं पर गौर किया। दास ने पावर हाउस और गुरूनानक चौक के पास सीवरेज कार्य निरीक्षण कर इंजीनियरों को निर्देश दिया कि रेत भराव का काम निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए।
                       संचालक निरंजन दास ने आज विकास कार्यो का जायजा लिया। सिम्पलेक्स प्रभारी योगेश बारापात्रे को सीवरेज संबंधित कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से करने और टीम संख्या बढाने को कहा। अशोक नगर में 59 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्तावित 1232 मकानों के स्थल निरीक्षण किया। आयुक्त ने संचालक से बताया कि मकानों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निरंजन दास ने आईएचएसडीपी योजनांतर्गत राजकिशोर रोहिणीपुरम में निर्मित आवासों का भी निरीक्षण किया।

            निरीक्षण कार्यक्रम के बाद संचालक ने सम्पत्तिकर शाखा, स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। स्वास्थ्य अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था न्यायधानी की तरह होनी चाहिए। खानापूर्ती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       संचालक ने सम्पत्तिकर शाखा की जोनवार समीक्षा ली। कमजोर वसूली करने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकारा। सहायक राजस्व निरीक्षक भरत साहू, उमेश सिंह, दिनेश कौशिक, विजय गेडाम, राजेश सोनी, सुर्यराव वाकड़े, शंकर यादव,जनकराम राजवाड़े को कारण बताओ नोटिस जारी कर चार वेतनवृद्धि रोकने को कहा। बगैर अनुमति कार्यालय छोड़ने वाले राजस्व निरीक्षक शेरखान को निलंबन करने को कहा।

                 जल विभाग और वाहन शाखा के कार्यो की समीक्षा कर निरंजन दास ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। जनकार्य विभाग अधीक्षण अभियंता समेत अन्य विभागों के अधिकारियो से दो टूक कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए 76 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये है। किसी भी प्रकार की शिकायत जनता से मिलती है तो किसी भी अधिकारी को नहीं छोड़ा जाएगा।

                    निरंजन दास ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों में बनाए जा रहे व्यक्तिगत शौचालय का लक्ष्य एक माह में पूरा करने को कहा। बैठक में संचालनालय से संयुक्त संचालक कृष्ण दुबे, प्रोजेक्ट इंजीनियर,मृगा समेत निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता, भागीरथ वर्मा, पी.एन.साहू. उपायुक्त मिथलेश अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

close