बिलासपुर— तिलक राम केंवट के हत्यारे बाप बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले संतोष और उसके बेटे ने चाचा लिलकराम की टंगिया मारकर हत्या कर दी थी। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हत्या में शामिल संतोष का बेटा नाबालिग है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किये गए टंगिया को भी बरामद कर लिया है।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
आपसी विवाद में लगरा निवासी तिलक केंवट को एक दिन पहले सुबह संतोष केंवट और नाबालिग बेटे ने टांगिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद दोनो आरोपी फरार थे। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात को अंजाम देने के बाद संतोष और उसका नाबालिग बेटा चिल्हाटी में छिपा है।
पुलिस ने चिल्हाटी पहुंचकर उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी। खोजबीन के दौरान संतोष को हिरासत मेंं लिया गया। संतोष के निशानदेही पर नाबालिग बेटे को पुलिस ने मस्तूरी के परसदा गांव से हिरासत में लिया। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद नाबालिग बेटे को न्यायालय में पेश दिया है।संतोष को न्यायालय में पेश करने की बात पुलिस कह रही है।