पीने के पानी की जांच दुर्ग मे

Shri Mi
2 Min Read

Busted-Myths-About-Drinking-Waterरायपुर।पीने के पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इकलौती प्रयोग शाला संभागीय मुख्यालय दुर्ग में संचालित की जा रही है, जहां लोगों को पीने के पानी के नमूनों की जांच करवाने की सुविधा दी जा रही है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं द्वारा नागरिकों को प्रतिदिन दिए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण करवाया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                          पिछले महीने अक्टूबर में किए गए परीक्षण की रिपोर्ट संकलित कर ली गई है।यह रिपोर्ट लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भेजी गई है।

                                                                  अधिकारियों ने बताया कि पिछले माह पेयजल गुणवत्ता  का परीक्षण छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के 14 सितम्बर 2016 के अंतरिम आदेश के परिपालन में करवाया गया है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मान्यता प्राप्त पेयजल परीक्षण प्रयोग शाला जिला मुख्यालय दुर्ग में है।

                                                                  जहां कोई भी नागरिक या संगठन अगर पेयजल की गुणवत्ता की जांच करवाना चाहे तो पानी के नमूने लाकर इस प्रयोग शाला में परीक्षण करवा सकते हैं। परीक्षण रिपोर्ट के गुणदोष के आधार पर वे अगर चाहें तो रिपोर्ट को लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close