शनिवार-रविवार को खुले रहेंगे बैंक,बिलासपुर मे बना कंट्रोल रूम

Shri Mi
3 Min Read

sbi3_660_051515114746_052015070521बिलासपुर।बैंकों मे पैसा जमा करने के लिए लोगो को अब ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी क्यूंकि शनिवार एवं रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।बुधवार को मंथन सभाकक्ष मे संभागायुक्त, कलेक्टर और पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक ली। बैठक मे संभागयुक्त ने कहा कि बैंकों में करेन्सी एक्सचेंज के लिए लगने वाली लम्बी लाईनों को मैनेज करने के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था बनाएं, जिससे व्यवस्थित तरीके से लोगों को पैसा मिलता रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             noresआईजी पुलिस ने कहा कि करेन्सी एक्सचेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं उस संबंध में आरबीआई के निर्धारित बिन्दुओं की जानकारी साफ-साफ शब्दों में बैंक परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शित किया जाये। बिलासपुर में चार करेन्सी चेस्ट कार्यरत् हैं। कलेक्टर ने कहा कि चेस्ट बैंकों में पर्याप्त राशि देने की स्थिति में रहें। इसलिए आर.बी.आई. द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए चेस्ट मैनेजमेंट बनाएं। जो भी नये करेन्सी प्राप्त हुए हैं उन्हें विभिन्न बैंकों के ब्रांचों एवं एटीएम में उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित योजना अनुरूप कार्य करने बैंक अधिकारियों से कहा गया।

                                             करेन्सी एक्सचेंज के संबंध में जानकारी के लिए भारत सरकार के आर्थिक कार्य मंत्रालय द्वारा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर दूरभाष क्र. 01123093230 है। इसी तरह रिजर्व बैंक के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 02222602201 और 02222602944 पीआर जानकारी ली जा सकती है।

                                             बिलासपुर में भी पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष क्रमांक 07752-828504 और मोबाईल नंबर 9479193099 पर या निकटतम पुलिस स्टेशन पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस फेसबुक में भी सभी आवश्यक नंबर उपलब्ध है। जिनसे संपर्क किया जा सकता है। बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारी और करेन्सी चेस्ट के अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close