पटेल को जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CONGRESS BAITHAK 002बिलासपुर—जिला  कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने आज कांग्रेस भवन में स्वर्गीय नन्द कुमार पटेल को जयंती पर याद किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि अविभाज्य प्रदेश की राजनीति में नंदकुमार पटेल कांग्रेस के बहुत बड़े नेता थे। शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि स्व पटेल छोटे से गांव नंदेली रायगढ़ में जन्म लेकर प्रदेश की राजनीति पर जबरदस्त प्रभाव डाला। उन्होने नंदेली सरपंच से राजनीति की यात्रा शुरू की। मेहनत, समर्पण को देखते हुए खरसिया की जनता ने उन्हें पांच बार विधान सभा भेजा।

                   ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पटेल अविभाज्य मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री का दायित्व संभाला। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। सैय्यद जफर अली ने कहा कि मुझे नन्द कुमार पटेल के साथ काम करने का मौका मिला। वे सहज सरल, विनम्र मृदुभाषी व्यक्ति थे। पटेल अपने विधान सभा में हमेशा लोकप्रिय नेता के रूप में जाने गए।

                               इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राम शरण यादव , भुवनेश्वर यादव, माधव औतालवार,ऋषि पाण्डेय, आशीष सिंह, चन्द्र प्रदीप बाजपायी,खुशाल वाधवानी, संदीप बाजपायी,राजीव अग्रवाल, विनय शुक्ला, चन्द्रहास शर्मा ने भी पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

close