कोरिया बनाएगा बिलासपुर को स्मार्ट…बहुरेंगे अरपा के दिन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20161108153706बिलासपुर— दक्षिण कोरिया सरकार बिलासपुर समेत स्मार्ट सिटी योजना में दस बिलियन यूएस डालर खर्च करेगी। सियोल अर्बन सालूशन एजेन्सी की टीम ने आज शहर भ्रमण करने के बाद बताया कि बिलासपुर में स्म्राट सिटी के स्वाभाविक गुण हैं। यहां के लोग भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं। सुसा टीम के तीन सदस्यीय टीम के अनुसार इस शहर को प्रकृति ने सब कुछ दिया है। अरपा शहर के बीच से होकर बहती है। इसलिए बिलासपुर को आने वाले समय में यदि भारत का सबसे सुन्दर कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             स्मार्ट सिटी की उम्मीद तलाशने दक्षिण कोरिया की तीन सदस्यीय टीम यून्ही रोह.टोनी एस.जुन अपने तीसरे साथी के साथ बिलासपुर के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण और निरीक्षण किया। टीम सदस्यों के साथ गैना स्मार्ट सिटीज के प्रसून अग्रवाल और निगम इंजीनियर अजय बरूआ ने शहर के बारे में कोरियन टीम को जानकारी दी।

                          प्रसून ने दक्षिण कोरियन टीम के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया सरकार बिलासपुर समेत देश में स्मार्ट सिटी निर्माण में दस बिलियन अमेरिकी डालर इन्वेस्ट करने का फैसला किया है। कोरियन टीम ने देश में सबसे निर्माण में पहले बिलासपुर शहर को तवज्जों दिया है। टीम के तीनों सदस्यों को शहर के कई अहम स्थानों को दिखाया गया। टीम ने महसूस किया है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी बनने की सबसे अधिक योग्यता रखता है। टीम के अनुसार यहां प्राकृतिक संसाधनों के अलावा आवागमन की बेहतर सुविधाएं। अरपा नदी शहर के बीच से होकर बहती है। यदि शहर में प्राकृतिक संसाधनों के अनुसार उद्योग को बढ़ाया जाए तो बिलासपुर से बेहतर स्मार्ट सिटी छत्तीसगढ़ में दूसरा नहीं होगा।

                                              कोरियन टीम के हवाले से अग्रवाल ने बताया कि अरपा विकास को स्मार्ट सिटी में विशेष महत्व दिया जाएगा। क्योमकि सियोल अर्बन  सल्यूशन एजेन्सी को विश्व में नदी तट के शहरों पर काम करने का अच्छा अनुभव है। कोरियन सरकार दस बिलियम यूएस डालर भारत के निर्देशित शहरों के विकास में खर्च करेगी। इसमें बिलासपुर का नाम प्रमुख है।

             अग्रवाल के अनुसार कोरियन सरकार ने बताया कि सुसा कम्पनी महसूस करती है कि एशिया के सबसे बड़े देश भारत में इन्वेस्ट से उन्हें फायदा होगा। यदि प्रदेश और केन्द्र सरकार ने कम्पनी को बिलासपुर समेत अन्य चुनिंदा शहरों को स्मार्ट सिटी की जिम्मेदी देता है निवेश के बाद पन्द्रह साल तक कम्पनी आम जनता से सीधे किसी प्रकार की टैक्स नहीं लगाएगी। इसके बाद आने वाले चालिस साल तक निर्धारित टैक्स वसूला जाएगा।

 छत्तीसगढ़ में होंगे सात स्मार्ट शहर

                 कोरियन टीम के हवाले प्रसुन कुमार अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भारत और प्रदेश सरकार ने सात स्मार्ट शहर बनाने का फैसला लिया है। तीन शहरों को केन्द्र सरकार के योगदान से बनाया जाएगा। रायपुर का नाम पहले से ही स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है। अब बिलासपुर के अलावा नया रायपुर को भी स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाएगा।

                                  अग्रवाल ने बताया कि कोरबा,राजनांदगांव,दुर्ग-भिलाई और रायगढ़ को भी स्मार्ट शहर बनाया जाएगा। इन चारों शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने लिया है।

रिवरफ्रन्ट डेव्हलपमेंट

                           कोरियन प्रोजेक्ट एडवाइजर टीम ने बताया कि यदि उन्हें बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की जिम्मेदारी मिलती है। तो उनकी पहली प्राथमिकता अरपा रिव्हरफ्रन्ट डेव्हलपमेंट को फोकस करना है। हमें विश्व में कई रिवर बेस शहर के विकास में काम करने का अनुभव है। अरपा का विकास  बिलासपुर को स्मार्ट सिटी की दिशा में विशेष उपलब्धि होगी। कोरियन टीम ने बताया कि यदि शहर के कचरे को मैनेजमेंट के अनुसार काम किया जाए तो शहर ना केवल साफ दिखेगा बल्कि कचरों से ऊर्जा की जरूरतें भी पूरी होंगी। हम लोगों ने आज व्यापार विहार,रेलवे,इंदिराविहार,सरकंडा,चांटीडीह का भ्रमण किया है। सारी जानकारियों को लेकर डीपीआर तैयार किया जाएगा। प्रदेश और केन्द्र सरकार के सामने रिपोर्ट पेश किया जाएगा। इसके बाद केन्द्र सरकार कम्पनी को जैसा निर्देश देगी उसके अनुसार योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

close