शाह के काफिले के आगे होंगी हज़ार मोटरसायकिलें

Shri Mi
2 Min Read
amit_shah_clarifies360रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 नवंबर को रायपुर आ रहे है जिसके स्वागत के लिए भाजयुमो राजधानी रायपुर जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में मोटर सायकिल रैली का आयोजन करने जा रहा है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में निकाली गई सफल मोटर सायकिल रैली के लिए कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओ से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में दुगने ताकत से जुटने की अपील की है।
                                                भाजयुमो के प्रचार प्रसार मंत्री उमेश घोरमोड़े ने बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा माना एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले की अगुवाई करेगा। मोटर साईकिल रैली में राजधानी रायपुर के सभी 16 मंडलो के कार्यकर्ता हजारो की संख्या में सम्मिलित होगें।
                                                 राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पूरे उत्साह और उमंग के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा मोटर साईकिल रैली के माध्यम से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गया है, जिसमें पूरे रायपुर संभाग के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटर साईकिल लेकर राजधानी रायपुर पहुंचेगे और अपने अजय-अपराजय राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह का भव्य स्वागत करेगे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close