हिरासत में नाबालिग सहित 4 आरोपी,3 फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

RATANPUR THANAबिलासपुर—रविवार को अल सुबह रतनपुर और कोनी में बाईक सवार युवको ने ट्रक चालको से लूट पाट की है। ट्रक चालको की शिकायत पर रतनपुर और कोनी थाने में शिकायत दर्ज की गयी। कोनी पुलिस ने लूट पाट के आरोप में 4 बालिगों के साथ एक नाबालिग  को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पुलिस को लूट के मोबाइल मिली है। तीन अन्य फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               जानकारी के अनुसार चार मोटर सायकल में सवार 8 युवको ने नशे की हालत में बिलासपुर रतनपुर मार्ग में अलग अलग जगहों में 6 ट्रक चालको को निशाना बनाया।युवकों ने ट्रकों को रूकवाकर ड्रायवरों से मारपीट के बाद सामान को लूट लिया। पहली घटना रतनपुर के पास मोहतराई की है। युवको ने ट्रक मालिक दिनेश यादव से 20 हजार नगद और मोबाइल फोन एटीएम कार्ड भी छीन लिया। सभी युवक मोटर सायकल से लूट को अंजाम देने के फरार हो गये। कोनी रमतला के पास सुबह 4 बजे 3 ट्रक को निशाना बनाया। ट्रक चालक गणेश कुमार और दो अन्य ट्रक चालको से युवकों ने मारपीट कर 8 हजार लूटा  इस दौरान 5 से अधिक लोगों को शामिल होना बताया गया।

                                                                  पुलिस ने डकैती का अपराध पंजीबद्ध किया है। पकड़े गये आरोपियो में लाईन में पदस्थ आरक्षक का 17 वर्षीय बेटा भी शामिल है। अन्य आरोपियों के नाम अंशुमन बैस, सुधांशु पांडे, भानू प्रताप, गोविंद चौहान बताया जा रहा है। आरोपियों के अनुसार फरार तीनों के पास रतनपुर में लूटे गए रूपए हैं। फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से सघन पूछताछ चल रही है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि आरोपियों की कारगुजारियों को जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
close