राज्योत्सव में एसईसीएल स्टाल को अटेंशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

rajyotsav raipur photo 16 2बिलासपुर—-रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल के स्टाल को जमकर पसंद किया गया। आवास एवं पर्यावरण 7-बी डोम’’ में लगाए गए एसईसीएल के स्टाल को जनसमुदाय से जमकर सराहना मिली है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             राज्योत्सव में एसईसीएल ने खुली खदान माडल प्रदर्शन किया। स्टाल के माध्यम से खदान में काम करने वाले कामगारों की श्रम और तकनिकी आधारित कार्यशैली का प्रदर्शन किया गया है। एसईसीएल ने खुली खदान का समदर्शी माडल पेश कर लोगों को अपनी तरफ आकर्शित किया है। स्टाल में शावेल, डीजल बैकहो, इलेक्ट्रिकल बैकहो, ड्रिलिंग, ब्लास्टिंग, सड़क परिवहन, कोलडस्ट संप्रेषण का चलित माडल दिखाया गया है । मालूम हो कि नई तकनीक के समावेश के जरिए एसईसीएल ने उत्पादन और प्रबंधन में विशेष सफलता हासिल की है।

                 मॉडल में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियाॅं, स्वच्छता अभियान की जानकारी जीवंत तरीके से पेश की गयी है। कम्पनी सीएसआर के तहत संचालन क्षेत्र के 25 किमी के दायरे में जनसमुदाय को विभिन्न प्रोजेक्टों,आधारभूत संरचनात्मक विकास के लिए बुनियाद, शिक्षा हेतु अरमान, जनस्वास्थ्य के लिए स्वस्थ्य ग्राम और हरियाली हरीतिमा को समर्पित वसुन्धरा योजना पर पोस्टर प्रदर्शिन किया गया।

close