नीति और नीयत साफ रखें कर्मचारी…मलिया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_0076बिलासपुर—-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह गरिमा के अनुकूल मनाया। सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने सतर्कता सप्ताह के दौरान आयोजित विविध कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                     बिलासपुर रेल मंडल ने 31 से पांच नवम्बर के बीच सतर्कता सप्ताह मनाया। मंड़ल रेल प्रबंधक श्री बी.गोपीनाथ मलिया ने उद्घाटन कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने, भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर शपथ दिलाया था। 2 नवम्बर, को एन.ई.इंस्टीट्यूट के सभागार में अपर मंडल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, के मुख्य आतिथ्य और मंडल कार्मिक आर.गणेश,प्राचार्य विद्धुत लोको रसिका सिंह की विशेष उपस्थिति में स्कूली बच्चों का वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

                                 वाद विवाद प्रतियोगित में  डीएव्ही, बर्जेस, केंद्रीय विद्यालय, ब्रिलिऐंट पब्लिक स्कूल, भारत माता, रेलवे अंग्रेजी और हिन्दी विद्यालय के 16 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अपने विचारों को सबके सामने सतर्कता जागरूकता पर अपने विचारों को सफलता के साथ रखने प्रयास किया था।

                  सतर्कता सप्ताह के चौथे दिन यानी 3 नवंबर  मंडल सभा कक्ष में अतिथि वक्ता कुलपति पं.सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय प्रो.बंश गोपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य और विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया की उपस्थिति और अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी की अध्यक्षता में ‘‘अखंडता को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जनता की भागीदारी” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार के कारणों, पोषक तथ्यों और रोकने के उपायों पर प्रकाश डाला था।

                                   सप्ताह के अंतिम दिन एन.ई.इंस्टीट्यूट सभागार में बी.गोपीनाथ मलिया मंडल रेल प्रबंधक के मुख्य आतिथ्य और एस.के.सोलंकी की  विशिष्ट उपस्थिति में सतर्कता सप्ताह का समापन हुआ। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मलिया ने कहा कि नियम और सदाचार से जब कर्मचारी काम करेंगे तो भ्रष्टाचार खुद ब खुद दूर हो जाएगा। कर्मचारियों को सोच और विचारों को स्वस्थ रखना होगा।

                   विशिष्ट अतिथि एस.के.सोलंकी ने पावर प्रजंटेशन किया। उन्होने भ्रष्टाचार के प्रकारों और रोकथाम के उपाय बताए। कर्मचारियों को नियम के अनुसार काम करने को कहा।

                                      समापन कार्यक्रम के दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

close