छत्तीसगढ़ बन गया कमीशनखोर और भ्रष्टाचार का गढ़-चौबे

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20161101_134815(1) IMG_20161101_134518  बिलासपुर— आज कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन किया। प्रदेश समेत बिलासपुर जिले में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। रविन्द्र चौबे,पीआर खूंटे,अटल श्रीवास्तव,नरेन्द्र बोलर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने के सामने प्रदर्शन किया। युवा काग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ काले गुब्बारे छोड़े। थाने के सामने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। इसके बाद करीब चार पांच सौ कांग्रेसियों को पुलिस ने सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर पुलिस मैदान स्थित बनाए गए अस्थायी कारवास में रखा। करीब एक घंटे बाद सभी को रिहा भी कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            इसके पहले पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,प्रभारी पीआर खूंटे और शहर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने झंडा बैनर लेकर कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली। रैली में शेख गफ्फार,नेता प्रतिपक्ष निगम शेख नजरूद्दीन, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,जसबीर गुम्बर, विजय पाण्डेय,बैजनाथ चन्द्राकर,इंग्रीड मैक्लाुउड युवा प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। सिविल लाइन थाने के सामने पहुंचकर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

                 थाने के सामने ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि हम राज्योत्सव नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जब चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्IMG_20161101_134900होने कहा था कि किसानों का बोनस और समर्थन मूल्य मिलेगा लेकिन आज तक वायदा पूरा नहीं किया गया। रविन्द्र चौबे ने कहा कि जब किसान भूख से मर रहे हों तो राज्योत्सव के नाम पर करोड़ों अरबों रूपए पानी की तरह बहाने का क्या ओचित्य है। मुख्यमंत्री के विधानसभा में ही सूखे की मार से 18 किसानों ने आत्महत्या की है। प्रदेश में सौ से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। बावजूद इसके राज्योत्सव में प्रधानमंत्री के स्वागत में करोड़ों रूपए लुटाए जा रहे हैं। रविन्द्र ने कहा कि हमारी दो बातें सरकार के सामने हैं। या तो भाजपा सरकार किसानों के पक्ष में हमारी मांगो को पूरा करे अथवा प्रधानमंत्री वापस जाओ।

                                  जोगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे बड़े नेताओं का सपना था। हमने मिलकर छत्तीसगढ़ के लिए संकल्प लाया। लेकिन भाजपा ने छत्तीसगढ़ वासियों के सपनों को चूर कर दिया। जैसा हमने छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोच था हुआ उसका उलट। दरअसल छत्तीसगढ़ कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और शोषण का अड़्डा बनकर रह गया है। रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज प्रदेश के एक एक थाने में कांग्रेसी गिरफ्तारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का वह वादा कहां गया जब वे कहा करते थे कि हम एक सिर के पीछे दुश्मनों के दस सिर को लाएंगे।

               IMG_20161101_134746जेल भरो आंदोलन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउ़ड ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है। महिलाओं के साथ अत्याचार और शोषण हुआ है। बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों को मारा जा रहा है। इंग्रिड मैक्लाउड ने एक प्रश्न के जवाब में उत्तेजित हुए कहा कि ऐसा राज्योत्सव किस काम का जहां किसान भूख से मर रहा हो। सरकार अपने वादों से मुकर गयी हो। ऐसे राज्योत्सव से अच्छा होता कि राज्योत्सव होता ही नहीं।

                                     जेल भरो आदोलन के बीच पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को सामुहिक रूप से गिरफ्तार कर अस्थायी जेल पुलिस मैदान में करीब एक घंटे तक बैठाया। इस दौरान विजय केशरवानी,पंकज सिंह,शैलेन्द्र जायसवाल,चन्द्रप्रदीप वाजपेयी,रामा बघेल,काशी रात्रे समेत युवा और महिला प्रकोष्ठ की नेता भी उपस्थित थीं।

close