एक नवंबर को लोकल हॉलिडे

Shri Mi
1 Min Read

cg_gov_logoरायपुर।राज्य शासन ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एक नवम्बर को रायपुर एवं दुर्ग जिले के सभी शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए लोकल हॉलिडे दिया है।वहीँ दुर्ग के कलेक्ट्रेट परिसर में 4 नवम्बर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन शाम 5:30 बजे से किया जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, अहिवारा क्षेत्र विधायक राजमंहत सांवला राम डाहरे, महापौर नगर निगम, दुर्ग श्रीमती चंद्रिका चन्द्राकर और जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती माया बेलचंदन रहंेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  राज्योत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। मुम्बई के सुप्रसिद्ध हरिनाथ रेड्डी डांस गु्रप, सुप्रिया रामलिंगम गायिका, वीआईपी कॉमेडियन द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं लोग  कलाकारों दिलीप शड़ंगी, नृत्यधाम भिलाई, स्वयंसिद्धा, सरगम ए म्यूजिकल और ओडिसी नृत्यकला केन्द्र द्वारा भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close