रेल प्रबंधक मलिया ने दिया सतर्कता अवार्ड

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

DSC_0035बिलासपुर— मंडल रेल प्रबंधक गोपीनाथ बी.मलिया ने लोको पायलट  बी.के.शर्मा और सहायक लोको पायलट को सूझबूझ और सतर्कता के लिए प्रशस्ति पत्र और नगद के साथ सम्मानित किया है। मंडल रेल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आर.एस. ठाकुर ने डाउन लाइन में कार्य के दौरान देखा कि अप लाइन  से आरही गाडी के इंजन से तीसरे वैगन में हाॅट एक्सल है। उन्होने तत्काल सूचना उप-स्टेशन निरीक्षक नैला को दिया। कार्य के दौरान संरक्षा के प्रति सजगता और सुझबूझ के कारण गाडी को नैला स्टेशन में रोका गया। हाॅट एक्सल वैगन को अलग कर संभावित दुर्घटना को टाल दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         वरिय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन रामबदन मिश्रा और वरिय मंडल संरक्षा अधिकारी पी. एन. खत्री ने दोनों पायलट का नाम सम्मानित करने के लिए मंडल प्रबंधक के पास भेजा। मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने  लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को नकद पुरस्कारऔर  प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है।

close