बिलासपुर में बनेगा श्रमिक सब डिवीजन ऑफिस-दत्तात्रेय

Shri Mi
2 Min Read

bandaru_imageरायपुर।केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ समेत देश के श्रमिकों के हित में  नए-नए कदम उठा रही है। श्रमिकों को  ईएसआईसी से जोडऩे के साथ सामाजिक सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह बातें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कही है। दत्तात्रेय ने घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में श्रमिक अस्पतालों का उन्नयन के साथ बिलासपुर में सब डिवीजन आफिस खोला जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           दत्तात्रेय ने बताया कि दुर्ग में भी सब डिवीजन आफिस प्रस्तावित है। दत्तात्रेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि देश भर में संगठित और  असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी सरकार ने देश भर में सर्वे कराया है। देश के 323 जिले ईएसआईसी से जुड़े हैं। करीब इतने ही नए जिले योजना से जुडऩे वाले हैं।
पत्रकारों से श्रम मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की बाकी श्रमिक योजनाओं का भी नए जिलों में विस्तार किया जाएगा। देश में सात फीसदी संगठित और 93 फीसदी असंगठित मजदूर हैं। उनका लक्ष्य देश में 20 करोड़ और मजदूरों को सरकारी की योजनाओं से जोड़ने का है। छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि सौ बिस्तर योजना के तहत केवल रायपुर ही सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के दायरे में आ रहा है। कोरबा भिलाई में 80-80 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन कर 100-100 बिस्तर का किया जाएगा। योजना में 3 सौ करोड़ खर्च होंगे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close