दीवाली से पहले मिठाई चख रहा अमला

Shri Mi
2 Min Read

sweet-shopबिलासपुर। फेस्टिवल सीज़न मे होने वाली गड़बडियों पर नियंत्रणके लिए जिले के कई मिष्ठान व बेकरी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में शहर की सक्ती बेकरी गोडपारा, पूनम बेकरी, जय श्री बजरंग स्वीट्स, मौसाजी सत्यम स्वीट्स इन एण्ड आउट संस्था बुखारी पेेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया गया। तिफरा क्षेत्र में बजरंग स्वीटस, जनता स्वीट्स, ज्योति स्वीट्स, साई स्वीट्स तथा रतनपुर के सीता राम होटल, बबलू रेस्टोरंेट, मंजु स्वीट्स, महामाया स्वीट्स, शिव स्वीट्स, सावन स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                             जिसमें व्यापारियों की वेइंग मशीन की मान्यता व वैधता की जांच की गई तथा पैकेट बंद वस्तुओं पर रेट और वेट आदि आवश्यक घोषणाओं के अंकन, पंजीयन तथा मान्यता की जांच की गई। कमी पाये जाने वाले संस्थानो को विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 तथा विधिक मापविज्ञान पैकेज बंद वस्तु नियम 2011 के तहत नोटिस जारी कर वैधानिक दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

                                                         ये कार्यवाही सहायक नियंत्रक विधिक मापविज्ञान गोपाल सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार निरीक्षक सौरभ कुमार श्रीवास्तव तथा निरीक्षक अंजना बड़ा द्वारा की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close