ओडीएफ में इतिहास रचेगा मुंगेली जिला

Shri Mi
4 Min Read

cg_gov_logoमुंगेली।कलेक्टर किरण कौशल ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए बताया कि मुंगेली जिला ओडीएफ में इतिहास रचेगा। छत्तीसगढ़ में मुंगेली खुले में शौच मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर है। जिले की सभी 350 ग्राम पंचायतों के 674 ग्रामों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है।कलेक्टर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में 96973 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया गया है। इसी तरह मनरेगा के तहत 20097 व्यक्तिगत शौचालय बनवाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होने शौचालय निर्माण में सकारात्मक सहयोग के लिये मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            कलेक्टर ने मीडिया को बताया कि जिले की ओडीएफ शौचालय के सत्यापन हेतु 5 जिलो की टीम आई है। उन्होने अवगत कराया कि टीमो द्वारा शौचालय निर्माण गुणवत्ता की सराहना की गई है। शौचालय निर्माण हेतु रणनीति तैयार कर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की जागरूकता से शौचालय निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा सका।

                         कलेक्टर ने बताया कि जिले के 200 मास्टर ट्रेनर्स एवं सीएलटीएस के प्रेरकों का सहयोग लिया गया। जिले की 4 हजार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा शालाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं शौचालय के उपयोग हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर के नवरत्नों समस्त आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा प्रत्येक दिन घर-घर जाकर व्यक्तिगत स्वच्छता एवं शौचालय के उपयोग हेतु जागरूक किया जा रहा है।

                      कलेक्टर ने बताया कि 01 जून से 15 जून 2016 तक जिले में डॉक्टर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनों की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिक्षा एवं शौचालय उपयोग हेतु किशोरी बालिकाओं की शिविर आयोजित किये गये। प्रत्येक गांव में सुघ्घर बिहनियां दल का गठन किया गया है। सबेरे और शाम को लोगों को शौचालय उपयोग हेतु जागरूक कर रहे है। इसी तरह प्रत्येक गांव में रेड ब्रिगेड का गठन किया गया है जिसमें गांव के किशोरी बालक-बालिकायें एवं वानर सेना लोगों को खुले में शौच न करने हेतु समझाइश दे रहे है। कई ग्राम पंचायतों द्वारा खुले में शौच करने वाले व्यक्तियों से जुर्माना भी वसूल किये है।

                      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दिकी ने मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 05 मार्च 2016 को मुंगेली जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों ने संकल्प लिया। जिले के तीनों विकासखण्डों के हर घरों में शौचालय का निर्माण पूरा हो गया है। साथ ही उपयोग भी कर रहे है। शौचालय निर्माण में जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने भागीदारी निभायी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close