स्मार्ट कार्ड से अब पचास हज़ार तक का इलाज

Shri Mi
2 Min Read

3647-Cmरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को रायपुर के टिकरापारा में एक प्राइवेट अस्पताल का शुभारंभ किया और साथ ही राज्य के गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली राशि 30 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए करने की घोषणा की।सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में 20 हजार रूपए की बढ़ी हुई राशि का लाभ मरीजों को एक अप्रैल से शुरू होने वाले नये वित्तीय वर्ष 2017-18 से मिलेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि चिकित्सा सेवा एक पुण्य का कार्य है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को इसमें समर्पण भाव से काम करना चाहिए। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               सीएम ने कहा कि सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए सार्वजनिक और निजी दोनों ही क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं के विकास और विस्तार की हरसंभव कोशिश की जा रही है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को हर क्षेत्र में बेहतर विकल्प मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों की भागीदारी से प्रदेशवासियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा मिल सके, यह राज्य सरकार का लक्ष्य है।

                         साथ ही डॉ रमन ने यह भी कहा कि इसके लिए हम तीन स्तरों पर काम कर रहे हैं। जहां सरकार प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी अस्पतालों को हर प्रकार के जरूरी चिकित्सा संसाधनों से सुसज्जित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य में चिकित्सा शिक्षा के लिए नये मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे हैं। विगत दस वर्ष में चार नये सरकारी मेडिकल कॉलेज-बस्तर, रायगढ़, राजनांदगांव और सरगुजा में खोले जा चुके हैं। अस्पतालों को कुशल पैरामेडिकल कर्मचारी और प्रशिक्षित नर्स मिल सके, इसके लिए भी प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाने का काम हो रहा है। राज्य में लगभग तीन दर्जन नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र भी संचालित हो रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close