शहीद जवानों को जवानों ने दी सलामी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

cg_policeबिलासपुर—- जिला पुलिस बल के जवानों ने आज शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजली दी। इस मौके पर आईजी,एसपी और जिला पुलिस बल के हजारों जावनों ने शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर शहीद परिवारों की मौजूदगी देखने को मिली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सकरी बटालिन ग्राऊंड में आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी मंयक श्रीवास्तव, जांजगीर,कोरबा पुलिस कप्तानों ने शहीदों को याद किया। जिला पुलिस बल और सकरी बटालिन के हजारो जवानों ने देश पर जान न्योछावर करने वालो को गरिमामय माहौल में याद किया।

मालूम हो कि 21 अक्टूबर को देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भारत चीन युद्द के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी जाती है। इसके साथ ही देश के सभी शहीदों जो समय समय पर देश की रक्षा में अपने आपको अर्पित किये हैं उन्हें भी याद किया जाता है।कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियो ने शहीदो को नमन करते हुए पुष्पचक्र भेंट किया। उनकी शहादत को याद करते हुए देश की संप्रभुता और एकता को बनाए रखने की शपथ भी ली।

 

close