महापौर ने किया विकास कार्यों का ताबड़तो़ड निरीक्षण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_3353बिलासपुर—निगम वार्डो में विकास कार्यो और सिवरेज कार्य, चौक चैराहो का महापौर किशोर राय ने निरीक्षण किया। निगम अधिकारियो के साथ किशोर राय ने नगर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने भेैरव बाबा मंदिर, आदिवासी कन्या छात्रावास के कलवर्ट बनाने के लिए सर्वे रिपोर्ट पेश करने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      महापौर किशोर राय राजीव गांधी चौक और मगरपारा चैक को सड़क किनारे शिफ्ट करने की योजना को अमली जामा पहनाने को लेकर स्थल निरीक्षण किया। महापौर ने निगम अधिकारियों को दोनो चैराहो को शिफ्ट करने वाली योजना का सर्वे रिपोर्ट जल्द जल्द प्रस्तुत करने को कहा।

                                      किशोर राय ने तैयबा चौक से लेकर ताज मस्जिद कुम्हारपारा सडक में सिवरेज कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होने सिवरेज के बचे  कार्यो को जल्द पूरा करने को कहा। सिवरेज अधिकारी मनोरंजन सरकार के साथ मंगल भवन से रंगमहल तक जरहाभाठा में सिवरेज कार्य का निरीक्षण किया।  सिवरेज के बचे कार्यो को दीपावली के बाद प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

                                                              महापौर ने विनर वेली स्कूल जरहाभाठा अतिरिक्त कमरा निर्माण, शिव मंदिर जरहाभाठा जोन एक में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, मोहन्ती स्कूल के पास गली में सी.सी.सड़क, नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जतिया तालाब के सामने पानी निकासी के लिए नाला निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ काम करने को कहा।

                       महापौर ने अय्यपा मंदिर में शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तालापारा स्कूल में शहरी अजिविका मिशन प्रशिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण प्रशिक्षण महापौर ने किया। आवश्यक मरम्मत कार्य और रंग रोगन करने को कहा। तेलीपारा मुख्य मार्ग से ज्वाली पुल तक ज्वाली नाले के उपर निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण कर बचे हुए कार्यों को जल्द निबटाने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाला। गोड़पारा में मनसुखलाल सोनी सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को देखा।

                            विकास कार्य निरीक्षण के समय एम.आई.सी. के प्रभारी सदस्य उमेश चंद्र कुमार एल्डरमेन  महेश चंद्रिकापुरे, नारायण गोस्वामी  समेत अधीक्षण सुधीर गुप्ता कार्यपालन अभियंता पी.के. पंचायती, अरुण शर्मा, मनोरंजन सरकार अभियंता आर.एस. चैहान, संदीप श्रीवास्तव, किरण सोनीउपस्थित थे ।

close