यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने किया हंगामा

Chief Editor
2 Min Read

IMG-20161020-WA0172बिलासपुर—सेंट जोसेफ स्कूल में छात्रा के साथ मारपीट का मामला गरमता जा रहा है। एनएसयूआई के छात्रों ने आज स्कूल का घेराव कर प्राचार्या को बर्खास्त करने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रबंधन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दकर घेरावा को खत्म किया है। मालूम हो कि सहेलियो के साथ वाशरूम गयी कक्षा 12 की छात्रा तंजीला परवीन की सेंट जोसेफ स्कूल की प्राचार्या ने दो दिन पहले पिटाई कर दी।  नाराज छात्रा ने प्राचार्या के खिलाफ तारबाहर थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवायी। एनएसयूआई, राजीव ब्रिग्रेड़ और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने आज प्रबंधन और प्राचार्या के खिलाफ स्कूल का घेराव किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                 आक्रोशित छात्र नेताओं ने कहा कि दो दिन बाद भी जब स्कूल प्रबंधन ने कोई निर्णय नही लिया तो हम लोगों को सामने आना पड़ा। नेताओं ने प्राचार्या सिस्टर क्रेला पर जांच तक हटाने की मांग की। इस बीच जांच की बात से मुकरने पर नेताओं ने स्कूल के गेट के सामने प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

                                हंगामे की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन ने प्राचार्या सिस्टर क्रेला को जांच होने तक हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रनेताओं ने घेराव का कदम वापस लिया।

close