डीआरएम ने किया लोको पायलट का सम्मान

Chief Editor
2 Min Read

loco_pilotबिलासपुर-बिलासपुर रेल प्रशासन ने लोको पायलट आरके प्रधान को उनके सूझबूझ और संरक्षा के लिए सम्मानित किया है।बिलासपुर रेल मण्डल प्रमुख बीण्गोपीनाथ मलिया ने प्रधान को नगद राशि और प्रशस्ती पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दी है। मालूम हो कि लोको पायलट आरण्केण्प्रधान कोरबा से गाडी का प्रभार कोरबा यार्ड के लाइन नं. 9 में लिया। चार्ज लेने के बाद प्रधान ने जाॅच के दौरान पाया कि लोको से तीसरा वेगन क्रमांक 1212082234  के बेयरिंग का ग्रीस गर्म होकर गिर रहा है। बेयरिंग का बुश कुछ बाहर आ चुका है। लोको पायलट प्रधान ने इसकी जानकारी सीएलआई और स्टेशन मास्टर को दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                    प्रधान की सूचना को कोरबा स्टेशन मास्टर ने कैरेज और वैगन विभाग तक पहुंचाया। कैरेज एवं वैगन विभाग के कर्मचारियों ने जाॅच के दौरान पाया कि वैगन काफी गंभीर अवस्था में है। इसके बाद वैगन को गाडी से अलग कर रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार लोको पायलट प्रधान की सजगता से संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।आरके प्रधान की सूझबूझ और तत्परता की वरिय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन रामबदन मिश्रा और पी.एन.खत्री. वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने जमकर तारीफ की।

                                                  सुझबूझ भरे कार्य की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक गोपीनाथ मलिया ने कार्यालय में लोको पायलट को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति.पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एसण्केण्सोलंकी भी उपस्थित थे।

Share This Article
close