चौथी बार भी भाजपा बनाएगी सरकार..शुक्ला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी गिरीश शुक्ला ने कहा है कि भाजपा जो कहती है…वह करके दिखाती है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल है। इस सफलता में देश के एक एक कार्यकर्ताओं का योगदान है। छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। चौथी बार भी बनेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सिन्धु भवन में भाजपा पूर्व मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी गिरीश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि इस समय विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह के मार्गदर्शन में सबका विकास हो रहा है।

                                            शुक्ला ने कहा कि, एक नवम्बर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेशवासियों को हक दिया। शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 1 नवम्बर 2016 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन रायपुर होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत में लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में रायपुर पहुंचे।

                        बैठक में विशेष रूप से जोन प्रभारी उदय मजुमदार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष शेखर पाल, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राकेश लालवानी, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष रेणुका नागपुरे, पार्षद दिनेश देवागन, व्ही. वल्लवराव, कृष्णा रजक, अरविंद आटले, बसंत पटेल, चिनीबुटी गंगोत्री, जयश्री चैकसे, रामेश्वर धर शर्मा, सहित बड़ी संख्या में मण्डल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

close