भाजपा नेताओं ने प्रदेश को बनाया चारागाह…विनोद तिवारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161016-WA0157रायपुर—युवा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस  जोगी प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी का बिलासपुर प्रथम नगर आगमन पर जिला कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। विनोद तिवारी का महाराणा प्रताप चौक, राजीव गांधी चौक, मंदिर चौक,नेहरू चौक के बाद नेहरू चौक पर फूल माला के साथ स्वागत किया। इस मौके पर छजकां जोगी के जिलेभर के कार्यकर्ता उपस्थिथ थे। सरकंडा पहुंचने के बाद विनोद तिवारी जोश खरोश से भरे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने भाजपा सरकार और मंत्री पुत्रों पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि भाजपा राज्य में व्हीपआईपी के लिए अलग और आम जनता के लिए अलग कानून है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 संस्कार भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनोद तिवारी ने कहा कि भाजपा नेता पुत्रों को पुलिस का डर नहीं है। भाजपा नेताओं और मंत्री पुत्रों ने छत्तीसगढ़ को अय्याशी का अड्डा बना दिया है।ये घटनाएं कोई एक्का दुक्का नहीं है। ऐसी अनेक घटनाएं पूर्व में भी हुई है। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने जनता के प्रति अपना दायित्व निभाने की बजाय भाजपा नेताओं और मंत्रियों के पुत्रों के प्रति जिम्मेदारी को निभाया है।

                  युवा छजकां के प्रदेशअध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को आर्थिक चारागाह बना दिया है।  तिवारी ने कहा कि पहले सरगुजा रेंज के पटना गांव में दशहरे के दिन मंत्री भैयालाल रजवाड़े के पुत्र ने भक्ति गीत कार्यक्रम आयोजित करवाया। देवी के दरबार में फूहड़ गीत बजे और बार बालाओं को नचाया गया । कार्यक्रम में मंत्रीपुत्र के निजी गार्ड ने हवाई फायर किया। मंत्रीपुत्र का कार्यक्रम था इसलिए सारे नियम कायदे ताक पर रख दिए गए।  विनोद तिवारी ने कहा कि 11 अक्टूबर को महासमुंद के बसना क्षेत्र में एक विवाहित महिला से 3 युवकों ने गैंगरेप किया। निर्भया कांड की पुनरावृति की। रेप के बाद बदमाशों ने वीडियो भी बनाया। महिला ने नामजद रिपोर्ट लिखवाते हुए कहा कि उनमें से एक भाजपा नेता का पुत्र है। लेकिन पुलिस को अब तक महज दो ही आरोपी मिले। मास्टरमाइंड है वह भाजपा नेता का बेटा है इसलिए वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

                          युवा छजकां ने चेतावनी दी है कि इन दोनों मामलों में अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया त्तो युवा छजकां सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन करेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

                    संस्कार भवन में सभा को संबोधित करने से पहले विनोद तिवारी के साथ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोटरसायकल रैली निकाली। कार्यक्रम में संतोष दुबे,अविनाश शेट्टी,बबला खान, मणिशंकर पाण्डेय,बसंत गोरख,अंकित गौरहा समेत छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कई नेता उपस्थित थे।

Share This Article
close