बिलासपुर—मस्तूरी पुलिस ने एक दिन पहले नाचा पार्टी के दौरान पचपेढ़ी में पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में नौ लोगों को हिरासत में लिया है।सभी आरोपी नाचा पार्टी के दौरान उत्पात मचा रहे थे। मना करने के बाद भी सभी आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आए। शरारती तत्वों ने नाचा देख रहे लोगों के साथ ना केवल बदतमीजी बल्कि छेड़छाड़ भी कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर गाली गलौच करने लगे। नाचा पार्टी कार्यक्रम मे स्थानीय विधायक दिलीप लहरिया भी मौजूद थे। समझाइश के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान घायल हो गए।
14 अक्टूबर की रात्रि को पचपेड़ी में पुलिस से मारपीट करने के आरोपी नौ लोगों को मस्तूरी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी आरोपी चिल्हाटी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148,294,323,506,186,332,353,336 का मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम रिखीराम पिता राम सिंह यादव,राकेश पिता गणेश यादव,गोलू पिता चैतुराम यादव,श्रीराम पिता पंचराम,बृजलाल पिता छेदूराम,सोनू पिता चैतराम यादव,गुड्डा पिता आनंदी राम यादव,हरिराम पिता मुन्ना यादव,कार्तिक पिता चैतराम यादव है।
मालूम हो कि दुर्गा विसर्जन के अंतिम दिन पचपेढ़ी में नाचा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विधायक दिलीप लहरिया ने भी शिरकत किया। इसी दौरान समझाईश के दौरान हल्ला गुल्ला मचाने और अश्लील हरकत करने वाले शरारती तत्वों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। समझाइश के दौरान मामला गाली गलौच फिर मारपीट तक पहुंच गया। आरोपियों ने एक होकर पांच पुलिस जवानों को घायल कर दिया। घायल सभी जवानों को मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करना पड़ा।
मस्तूरी पुलिस ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर गहन छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में भेजने की तैयार की जा रही है।