सोशल मीडिया में छाया रमन का बर्थ-डे

Chief Editor
2 Min Read

raman bd  रायपुर ।   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्म दिन की आज सोशल मीडिया में भी दिनभर धूम  रही। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. रमन सिंह को ट्विटर के जरिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह ने सबके प्रति अपना आभार प्रकट किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने ट्विटर संदेश में डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। सोशल मीडिया में जन्मदिन की बधाईयों का रेला लगा रहा। फेसबुक और ट्विटर पर लोगों ने बड़े उत्साह के साथ डॉ. रमन सिंह के लिए अपनी शुभेच्छाओं और सदभावनाओं का इजहार किया। बधाई संदेशों के साथ मुख्यमंत्री का हैशटैग #HBDRamanSingh आज पूरे दिन राष्ट्रीय स्तर पर पहले नम्बर पर रहा। देश के विभिन्न राज्यों के 15 लाख से ज्यादा लोगों ने इस हैशटैग पर ट्विटर पर देखा। मुख्यमंत्री का यह हैशटैग आज दुनिया भर में छठवें नम्बर पर और गूगल ट्रेंड्स में 19वें नम्बर पर रहा। ट्रैंडिंग बताने वाले कई ट्विटर एकाउंट समय-समय पर मुख्यमंत्री की हैशटैग की रैंकिंग भी बता रहे थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के अलावा डॉ. रमन सिंह को ट्विटर पर केन्द्रीय मंत्रीगण सर्वश्री वेंकैया नायडू, राधामोहन सिंह, सुरेश प्रभु, धर्मेन्द्र प्रधान, नरेन्द्र सिंह तोमर, जगत प्रकाश नड्डा, राजीव प्रताप रूड़ी, डॉ. महेश शर्मा, थावरचंद गेहलोत, कलराज मिश्र, अर्जुनराम मेघवाल, राव इंद्रजीत सिंह, चौधरी बीरेन्द्र सिंह, जुएल उरांव, श्रीमती मेनका गांधी, असम के मुख्यमंत्री  सर्बानंद सोनोवाल, राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, झारखण्ड के मुख्यमंत्री  रघुवर दास, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेन्द्र फडनवीस और अन्य अनेक वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने लोगों ने बधाई दी। डॉ. रमन सिंह के लिए सोशल मीडिया में उनके जन्मदिन की बधाईयों का संदेश देर रात तक लगातार आता रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

Share This Article
close