सघन चेकिंग से खलबली…गंदगी करने वालों पर जुर्माना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—चांपा स्टेशन में रेल प्रशासन के किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में करीब 89 हजार का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान अनियमित टिकटधारियो समेत लगेज,गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गयी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा स्टेशन में रश्मि गौतम की अगुवाई में सीटीआई, वाणिज्य निरीक्षकों और टीटीई स्टाफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में आरपीएफ के जवान भी शामिल हुए। इस दौरान 25 गाडियों में टिकट चेकिंग किया गया।
                       किलाबन्दी टिकट चैकिग अभियान में 435 मामलों से 88 हजार से अधिक रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट के 78 मामलों से 26 हजार रूपए से अधिक की राशि की वसूली हुई। अनियमित टिकट के 97 मामलों से 35 से अधिक जुर्माना लगाया गया। बिना बुक किये गये लगेज के 236 मामलों से 22 से अधिक रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 13 मामलों से साढ़े तीन हजार से अधिक और गंदगी फैलाने के 11 मामले में एक हजार से अधिक राशि का पेनाल्टी किया गया।

          रेल प्रशासन सूचना अधिकारी ने बताया कि अभियान हमेशा की तरह चलेगा। हमारा प्रयास है कि लोग नियम में चलकर रेल प्रशासन की कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।  यदि किसी व्यक्ति या यात्री को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की शिकायत हो तो टोलफ्री नम्बर में अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
लिंक एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच
               गाडियों में यात्रियों की भीड़़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने लिंक एक्सप्रेस में अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाने का फैसला किया है। विशाखापट्टनम-कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपन कोच अस्थायी तौर पर जोड़ा जाएगा। अतिरिक्त कोच कोरबा से 16 से 18 अक्टबूर तक और विशाखापट्टनम में 15 से17 अक्टूबर को जुड़ेगा।
close