डा. रमन ने देखीं बस्तर की पुरानी बंदूकें

Chief Editor
1 Min Read

bandook रायपुर ।   मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि बस्तर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा- जगदलपुर के जिला पुरातत्व संग्रहालय में आकर्षक ढंग से प्रदर्शित प्राचीन वस्तुओं से दर्शकों को और विशेष रूप से पर्यटकों को बस्तर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जाने और समझने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने आज संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित बस्तर जिला पुरातत्व संग्रहालय के अवलोकन के दौरान इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने बस्तर के इतिहास और पुरातत्व से संबंधित विभिन्न प्राचीन वस्तुओं को बड़ी दिलचस्पी से देखा। इनमें कई प्राचीन मूर्तियां, स्वर्ण मुद्राएं और रियासतकालीन बस्तर की पुरानी बन्दूकें भी शामिल हैं। उन्होंने पुरातत्व संग्रहालय में बनाए गए थ्री-डी मॉडल को भी देखा। इसमें चित्रकोट और तीर्थगढ़ के जल प्रपात सहित कई प्राकृतिक दृश्यों को दिखाया गया है।इस अवसर पर बस्तर के लोकसभा सांसद  दिनेश कश्यप, विधायक एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष  संतोष बाफना, नागरिक आपूर्ति निगम की अध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, कमिश्नर  दिलीप वासनीकर, कलेक्टर  अमित कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

Share This Article
close