डम्पर और जेसीबी जनता को समर्पित

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

town hall 1बिलासपुर- नगर पालिक निगम में पूजा अर्चना के बाद दो जेसीबी और और तीन डम्पर को जनता को समर्पित किया।  महापौर और सभापति ने कहा कि डम्पर और जेसीबी आने से रूके हुए काम साफ सफाई और अन्य कार्य तेजी से संचालित होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    नगर निगम ने 13 वें वित्त मद से 2 जे.सी.बी. और तीन डम्पर खरीदा है। दो जेसीबी की कीमत करीब 36 लाख रूपए हैं। निगम ने तीन डम्पर पैतालिस लाख में खरीदा है। महापौर किशोर राय, निगम अध्यक्ष अशोक विधानी और मेयर-इन-कौंसिल के सदस्यों की उपस्थिति में जे.सी.बी. एवं डम्फर का विधिवत् पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

                               इस मौके पर मेयर-इन-कौंसिल के सदस्य रमेश जायसवाल, राजकुमार पमनानी, उदय मजूमदार समेत अधीक्षक अभियंता भागीरथ वर्मा, कार्यपालन अभियंता युजीन तिर्की, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओंकार शर्मा सहायक अभियंता अजय श्रीवासन उपस्थित थे।

                                                  अधीक्षण अभियंता भगरीथ वर्मा ने बताया कि जे.सी.बी.एवं डम्फर का उपयोग निगम के विभिन्न कार्यों में किया जाएगा।

close