राज्योत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर

Shri Mi
1 Min Read

3409_0रायपुर।लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने गुरुवार को राज्योत्सव 2016 के समारोह स्थल का मौके पर जाकर जायजा लिया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव इस साल एक से पांच नवम्बर तक नया रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित होगा। इसके सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                               मूणत ने मौके पर मंच तथा पंडाल निर्माण सहित पार्किंग आदि के समुचित प्रबंध के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व का निर्वहन तत्परता से करने के लिए भी निर्देशित किया।लोक निर्माण मंत्री ने राज्योत्सव के दौरान विकास प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए स्थल का विस्तार से अवलोकन किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close