पुरस्कार की दौड़ में चार स्वास्थ्य केन्द्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

_Z4A2871 copy रायगढ़—राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कायाकल्प योजना के तहत रायगढ़ के सभी विकासखण्डों का कायाकल्प किया जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, सफाई और संक्रमण नियंत्रण प्रयास को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन स्वच्छता और सफाई से संबंधित कार्यो का लगातार मुल्यांकन भी कर रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेन्ध्रा बरमकेला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवानी खरसियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुकडेगा लैलूंगा में कायाकल्प योजना से करीब 70 प्रतिशत कार्यो को गंभीरता के साथ पूरा किया जा रहा है।

                    डाॅ. मधुलिका ठाकुर, संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ बिलासपुर, डाॅ. चन्द्रषेखर, डाॅ. आनन्द साहू की अगुवाई में  राज्य स्तरीय जांच दल ने सभी कार्यों का निरीक्षण किया। जिले के चार स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यों को मापदण्ड और सम्मान के अनुरूप पाया है। प्रेक्षक दलों ने बताया कि बरमकेला,सरवानी, मुकडेगा लैलूंगा के चारों स्वास्थ्य संस्थाओं को पुुरूस्कार के दौड़ में शामिल किया गया है।_Z4A2736 copy

                        प्रेक्षक दलों के अनुसार कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों का रखरखाव, स्वच्छता, साफ-सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सेवाएँ, स्वच्छता संवर्धन, कार्ड स्कोर, स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन के बाद ही पुरूस्कार के मापदण्ड में शामिल किया जाता है। योजना में स्वच्छ भारत अभियान को भी शामिल किया गया है।

                       साल 2015-16 में धरमजयगढ़ विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बायसी को दूसरा स्थान मिला था। कलेक्टर रायगढ़ और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी के निर्देश में डाॅ. एन.के. पाणिग्राही, जिला आरएमएनसीएच सलाहकार के प्रयास से 2016-17 में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द्र लैलूंगा, लेन्ध्रा बरमकेला,सरवानी खरसियां समेत प्राथमिक केन्द्र मुकडेगा लैलूंगा को पुरूस्कार के दौड़ में शामिल किया गया है।

close