कांग्रेस पार्टी और पार्षद दल का आंशिक धरना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
congress_twenty_sixबिलासपुर—–जिला कांग्रेस और पार्षद दल ने शहर की बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। राजेन्द्र नगर चौक, देवकीनंदन दीक्षित चौक के बीच आंशिक धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन किया। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन ने संबोधित किया।

              देवकीनंदन चौक के पास आंशिक धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नजरूद्दीन शेख ने कहा कि बिलासपुर भ्रष्टाचार की मार से कराह रहा है। शहर की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। मंत्री महोदय ऐसी योजनाओं को क्रियान्वित करना चाह रह हैं। जिसकी पूर्णता पर ही संदेह है।
              निगम नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शहर की सड़के अस्तित्व खो चुकी है। नालियां पालिथिन और कचरे से बजबजा रही हैं। पानी की आपूर्ति, खूटाघाट और शिवनाथ नदी से लाने की योजना बनायी जा रही। योजना में करोड़ों रूपये खर्च होंगे। इसका सीधा असर बिलासपुर की जनता पर पड़ना निश्चित है। कांग्रेस पार्टी और पार्षद दल लगातार आन्दोलन कर रहा है। बावजूद इसके मंत्री पर कोई असर होता नहीं दिखायी दे रहा है।
                               पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय ने कहा कि मेरे मेयर काल में कम संसाधन में भी शहर को स्वच्छ-सुन्दर रखा गया था। निगम कर्मचारी सफाई कामगारों को समय पर वेतन मिलते थे। लेकिन आज भरपूर संसाधन होने के बाद भी सफाई को ठेके में दिया जा रहा है। प्रतिमाह लगभग सवा करोड़ रूपए सफाई पर खर्च किया जा रहा है। लेकिन सफाई कहीं नहीं दिखाई दे रही है। चौक- चौराहों पर कचरे का ढेर लगा है।SMART_CITY_BITE_SHAILENDRA 005
              शिवा मिश्रा और जसबीर गुम्बर ने मंत्री और नगर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि जनता वर्तमान व्यवस्था से तंग आ चुकी है।मेयर का अपने एमआईसी पर ही नियंत्रण नहीं है। आयुक्त मेयर की सुनता नहीं है। भाजपा पार्षद मेयर को बिलासपुर के अभिशाप कह रहे हैं। इधर जनता भी मानती है कि किशोर राय को चुनकर उन्होंने बहुत बडी भूल की है। मिश्रा और गुम्बर ने कहा कि साल 2018 में जनता अपने आंसुओं के हिसाब के लिए तैयार है।
                           सभा में जयश्री शुक्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, महामंत्री धर्मेश शर्मा, पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, विक्की आहूजा, पिनाल उपवेजा आदि ने भी संबोधित किया।
एक दिवसीय धरना
कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 1 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे शहर कांग्रेस और पार्षद दल  के नेता धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे। व्यापार विहार स्थित मिश्रा काम्पलेक्स से विद्यानगर के बीच सड़क,बिजली,पानी, नाली के मुद्दे पर धरना आन्दोलन किया जाएगा। रैली गायत्री मंदिर चौक पहुंचकर आमसभा में बदल जाएगी। इस दौरान उपस्थित लोगों को वरिष्ठ कांग्रेसी संबोधित करेंगे।
close