बिलासपुर—तोरवा स्थित अरपा नदी में छलांग लगाने के बाद महिला को पुलिस ने बचा लिया। घटना एक दिन पहले की है। आत्महत्या की नीयत से महिला ने अरपा में छलांग दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। समय पर महिला को पुलिस ने किसी तरह बचा लिया। महिला के बयान के बाद पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है।
टिकरापारा निवासी बजहरीन बाई दो माह पहले पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने लगी। महिला से नशेड़ी प्रेमी रोजाना रूपए की मांग करता था। जिसके चलते महिला काफी परेशान थी। सुबह दोनो के बीच रूपयों को लेकर नोंक झोंक हुई। झगड़े के बाद दोनों काम करने एक साथ साइकिल से तोरवा के लिए निकले। इसी दौरान बजहरीन बाई ने सायकल से कूदकर अरपा में छलांग लगा दी।
महिला को नदी में कूदते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। किसी तरह महिला को पानी से बाहर निकाला गया। होश में आने के बाद पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी से तंग आ चुकी है। बयान के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।