आरपीएफ मनाएगा अपना स्थापना दिवस

Shri Mi
3 Min Read

RPF-logoबिलासपुर।रेलवे सुरक्षा बल अपने स्थापना दिवस को आर.पी.एफ. रेजिंग डे 2016 के रूप में सोमवार को मनाने जा रही है। स्थानीय नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के मैदान में परेड शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविन्द्र वर्मा की अगुवाई में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री सत्येंद्र कुमार उपस्थित होगे। इस मौके पर परेड के बाद कमांडो शो एवं डाॅग शो भी प्रस्तुत किए जाएगे एवं अन्य साहसिक शो आर.पी.एफ. के जवानों के द्वारा प्रस्तुत किये जायेगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                       पूरे दिन चलने वाले कई कार्यक्रमों जैसे सेमिनार बैठक व विचारों व अनुभवों के आदान-प्रदान के अलावा यात्रियों की सुविधा व मदद के लिए चालू की गई हेल्प लाईन 182 एवं 18002332534 के प्रति जागरूकता लाने के उद्ेश्य से आर.पी.एफ के जवानों के द्वारा अनेकों जगहो पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जवानों एवं उनके परिजनों के द्वारा तैयार किया गया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें जोन एवं तीनों रेल मंडलो से आये अधिकारियों एवं कर्मचारिगण सपरिवार उपस्थित रहेगें।

                                        स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले बैठको व सेमिनारों में कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा पूरे वर्ष किये गये कार्यो की समीक्षा की जाती है और अपने कार्य के संपादन के दौरान आये कठिनाईयों व अनुभवो पर प्रकाश डाला जाता है ताकि अन्य अधिकारी व कर्मी भी पिछले अनुभवो से अवगत हो सके और रेल व यात्रियों की सेवा आबाध रूप से कर सके।

                                  बैठक और सेमिनार,विचार विर्मश के दौरान मुख्यतः सभी संबंधित अपराधों की रोकथाम, रात्री कालीन स्काॅटिंग, सी.सी.टी.वी. के उपयोग सामाजिक दायित्यों का निर्वहन जैसे चाइल्ड लाइन को लावारिस व बिछड़े बच्चों को सुपुर्द तथा समय करना, यात्रियों द्वारा भूले गये समानों की सुपुर्दगी एवं यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधित विषय।

                                    यात्रियों के शिकायतों का निवरण करना, माहिला एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान रखना। यात्रा टिकटों की अवैध बिक्री को रोकने पर जोर देना, यात्रा के दौरान सुरक्षित खान-पान व सुविधा जनक यात्रा के लिये किन्नरों एवं अनाधिकृत वेन्डरो को बोगी से हटाना और अवांछित चैन पुलिंग पर पैनी नजर व सुरक्षित यात्रा के लिए हर संभव प्रयास व मद्द करना।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close