चुल्लू भर पानी में डूबा दिग्गी का पुतला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

4(15)रायपुर—युवा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी कार्यकर्ताओं ने राजधानी में अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुतले को श्चुल्लू भर पानी में डुबाया। ओडिशा मलकानगिरी में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस  जोगी के पोलावरम आन्दोलन के बाद  दिग्विजय सिंह ने हैदराबाद में पोलावरमका समर्थन में कहा था कि आंध्र पुनर्गठन अधिनियम एक्ट 2014 के तहत केंद्र सरकार पोलावरम बांध निर्माण के लिए बाध्य है। निर्माण की जिम्मेदारी भी उसे ही लेनी चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        युवा छजकां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने सिर्फ़ और सिर्फ छत्तीसगढ़ विरोधी कार्य किया। दिग्विजय सिंह आंध्र प्रदेश के हित की बात कर रहे हैं। यह नहीं देख रहे कि पोलावरम बांध बनने से छत्तीसगढ़ का क्या और कैसा नुकसान होगा। पोलावरम बांध बनने से राज्य का सुकमा जिला आधे से ज्यादा हिस्सा तबाह हो जाएगा। दो जनजातियां खत्म होने की कगार पर आ जाएंगी। वन और खनिज संपदा जलमग्न हो जाएगी।

छजकां कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि दिग्विजय छत्तीसगढ़ के अहित की बातें करने और विरोध में बयान देना छोड़ दें।

Share This Article
close