रेल प्रबंधक मलिया ने की पेयजल गुणवत्ता की जांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_0027बिलासपुर—स्वच्छता अभियान के चौथे दिन आज रेलवे प्रशासन ने नीर थीम पर स्टेशनों में पानी व्यवस्था का जायजा लिया। आपूर्ति के स्रोत, वाटर टैप, ट्रेनों के भीतर पानी की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों में साफ सफाई की जांच की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बिलासपुर स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पी.के.सरदार, मंडल अभियंता ए.के.पाण्डेय और अन्य अधिकारियों ने बिलासपुर स्टेशन और गाडियों में उपलव्ध पेयजल व्यवस्था, पेयजल की शुद्धता और वाॅश बेसिन, टायलेट की साफ-सफाई का विशेष निरीक्षण किया।

                            मलिया ने सभी प्लेटफार्म में पहुंचकर वाटर बूथ, वाटर कूलर और वाटर टैप से पानी के नमूनों को लेकर शुद्धता की जांच की। वेटिंग रूम, लाॅबी , रिटायरिंग रूम के वाथ रूम और टायलेट सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को मेंटेन रखने के निर्देश दिए। केटरिंग स्टाॅल निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्रियों और बोतल बंद पानी को निर्धारित दरों में बेचने का निर्देश देते हुए शिकायत मिलने की दशा में भारी राशि से दंडित करने को कहा।

                      मलिया ने कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस के भीतर साफ-सफाई विशेष रूप से वाॅश बेसिन और का गहन निरीक्षण किया। यात्रियों से बातचीत कर पेयजल की उपलव्धता, गाडियों और स्टेशनों में मिलने वाली बोतल बंद पानी और खाद्य सामाग्री को निर्धारित दरों में ही खरीदने को कहा। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों के सामने गाडी के टैप नल के पानी की शुद्धता की जाॅच भी कराई। यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए रेलवे हेल्प लाइन नं. 138 और सुरक्षा हेल्प लाइन 182 का प्रयोग करने की सलाह यात्रियों को दी।

                           रेल प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता-सप्ताह के तहत 21 सितम्बर को स्वच्छ परिसर थीम पर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्टेशन काम्प्लेक्स के सर्कुलेटिंग एरिया में विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता परखी जायेगी। अनाधिकृत अतिक्रमण हटाये जाएंगे। स्टेशन और अन्य परिसरों में नालियों की सफाई का भी जायजा लिया जाएगा।

close