सेवादल प्रमुख ने महिला कार्यकर्ताओं को रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160919-WA0338बिलासपुर—सेवादल जिला मुख्य संगठक अशोक शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा के फदहाखार गांव में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। सेवादल के महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों को उनकी जिम्मेदारियों से परिचय भी कराया। बैठक में महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर सेवादल संगठक अशोक शुक्ला ने कांग्रेस की रीति नीति से महिला विंग को अवगत कराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बेलतरा विधासभा के फरहदाखार में सोमवार को बूथ स्तर की बैठक हुई। बैठक को जिला सेवादल मु्ख्यसंगठक अशोक शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होने महिला विंग को बताया कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की आधारभूत संस्था है। सेवादल कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही कांग्रेस पार्टी की बुनियाद तैयार होती है। पार्टी की बुनियाद में सेवादल के एक एक सिपाही की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

अशोक शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सेवादल के एक एक कार्यकर्ताओं को जमकर मेहनत करना है। उन्होने कहा कि फदहाखार बूथ को ना केवल मजबूत बनाना है। बल्कि गांव के एक-एक महिला पुरूष से मिलकर भाजपा सरकार के करनी और कथनी के भेद को समझाना भी है। शुक्ला ने बैठक में कहा कि कांग्रेस काल की योजनाओं और जनहित कार्यों की भी लोगों को जानकारी देने का काम करना है।

इस मौके पर अशोक शुक्ला ने लोगों के सवालों का भी जवाब दिया। बूथ स्तर पर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रयोग के साथ बताया। उन्होने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा के सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। महिलाओं को समझाते हुए उन्होने कहा कि भाजपा राज्य में महिलाओं के साथ हमेशा से दोयम व्यवहाक किया गया है। अशोक शु्क्ला ने मनमोहन सरकार के उपलब्धियों को भी उपस्थित लोगों के सामने रखा।

 

 

close