कांग्रेस पार्टी हमेशा से बात का बतंगड करती है-शिवरतन

Shri Mi
2 Min Read
shivratan_sharma_fileरायपुर।भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने सहसपुर लोहारा के पेण्ड्रातराई की घटना की निंदा की  और कहा कि पुलिस प्रशासन ने सभी आई आरोपियों को जेल दाखिल कर तो दिया है और हत्या का  प्रयास जैसी गंभीर धारा लगाई लेकिन ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस को कड़ी  से कडी कार्यवाही जारी रखनी चाहिए ताकि कोई और ऐसी गलती करने की हिमाकत ना करें।
                                               शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बात का बतंगड बनाने का कार्य करती रही है और यह कार्य लगातार जारी है। इस घटना आपसी वैमनस्य का परिणाम है लेकिन उसे छत्तीसगढ़ सरकार की शराब नीति से जोड कर कांग्रेस पार्टी बता  रही है जो सच नहीं है।
                                                            शर्मा कहा कि सरकार ने घटना की सूचना मिलते ही अविलंब कार्यवाही की और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया। भविष्य में भी कोई भी अराजक तत्व जो कानून को हाथ में लेगा उन्हें रमन सरकार छोड़ेगी नहीं और उनके गन्तव्य जेल की राह दिखा दी जाऐगी ।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close